ऋषिकेश

मुनिकीरेती में शराब के ठेके के पास युवक की चाकू से गोदकर हत्या

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। शराब के ठेके पास हुए विवाद के बाद एक युवक की उसके दोस्त ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इससे क्षेत्र में दहशत है और लोग अपराध के लिए शराब के ठेके को जिम्मेदार बता रहे हैं।

घटना शनिवार रात की है। बताया जा रहा है कि शीशमझाड़ी निवासी अजेंद्र भंडारी देर रात अपने पड़ोसी दोस्त अक्षय ठाकुर के साथ शराब के ठेेके के पास पहुंचा। यहां दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि अक्षय ने पास ही एक ठेली से चाकू निकाला और अजेंद्र पर वार करने शुरू कर दिए।

बुरी तरह से घायल अजेंद्र को प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। अजेंद्र को एम्स पहुंचाया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आम लोग इसके लिए शहर के पास खुले शराब के ठेके को जिम्मेदार बता रहे हैं।

ये मामला क्षेत्र में लगातार गरमा रहा है। आबादी के पास खुले शराब के तमाम ठेकों को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं। बता रहे हैं कि इन ठेकों के विरोध को कैसे सरकार ने अनसुना किया। आज ये ठेके अब अपराध में उत्प्रेरक का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *