मुनिकीरेती के वार्ड संख्या 11 में स्ट्रीट लाईट का लोकार्पण
ऋषि टाइम्स न्यूज
ढालवाला। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के वार्ड संख्या 11 में नवनिर्मित तटबंध वाली रोड पर स्ट्रीट लाईट को कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने लोकार्पण किया।
राज्य वित्त आयोग से करीब 88.29 लाख की लागत से स्ट्रीट लाईट पोल ( लाईट सहित) जनता को समर्पित कर दी गई हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री/ क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल और नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण से इसका लोकार्पण कियां स्ट्रीट लाइट लगने से पूरा क्षेत्र दुधिया रोशनी में नहा गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय सभासद निशा नेगी, अधिशाषी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद विनोद सकलानी, सचिन रस्तोगी, बबीता रमोला, रेखा पैन्यूली सभासद प्रतिनिधि अरविंद नेगी, अजय रमोला, सच्चिदानंद पैन्यूली, हिकमत नेगी आदि उपस्थित थे।

