शिक्षा

मुनिकीरेती और तपोवन नगर क्षेत्र के स्कूलों में 21-23 तक अवकाश घोषित

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। नगर पालिका, मुनिकीरेती और नगर पंचायत, तपोवन में स्थित सभी कक्षा एक से 12 वीं तक के सभी स्कूलों में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है।

उक्त जानकारी खंड शिक्षाधिकारी दीप्ति ने दी। बताया कि नगर पालिका, मुनिकीरेती और नगर पंचायत, तपोवन कांवड़ यात्रा क्षेत्र में शामिल हैं। उक्त तिथियों को कावंड़ यात्रा में भीड़ को देखते हुए स्कूलों में 21 जुलाई से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *