उत्तराखंड

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए अभियान जारी रहेगाः मोदी

ऋषि टाइम्स न्यूज

रूद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की शंखनाद रैली में जन-जन के कल्याण के लिए भाजपा को समर्थन देने की अपील की। उन्होंने ऐलान किया कि भ्रष्टाचार पर प्रहार लगातार जारी रहेगा।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूद्रपुर में थे। यहां चुनावी शंखनाद रैली में उन्होंने अल्मोड़ा और नैनीताल संसदीय सीट पर पार्टी के लिए लोगों से समर्थन मांगा। करीब आधे घंटे के संबोधन में उन्होंने कहा कि जन-जन का कल्याण भाजपा सरकार का लक्ष्य है।

केंद्र की भाजपा सरकार ने 10 सालों में हर क्षेत्र में ऐसा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भी भ्रष्टाचार पर प्रहार जारी रखेंगे। कहा कि भ्रष्टाचारी सरकार के कदमों से बौखाल गए हैं। भ्रष्टाचार उन्हें गाली दे रहे हैं। वास्तव में ये जंग ईमानदारी, पारदर्शित और भ्रष्टाचार के बीच है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर जमकर निशाने साधे। कहा कि कांग्रेस 10 साल सत्ता से बाहर रहने पर बौखला गई है। कारण लोग उसके कुकृत्यों की सजा दे रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। कहा कि 10 सालों में राज्य का इतना विकास हुआ जितना 65 सालों में नहीं हुआ। उत्तराखंड में 85 हजार गरीबों के लिए घर बनाए गए। उन्होंने केंद्र की तमाम योजनाओं को गिनाया और कहा कि इससे उत्ताखंड राज्य का काफी लाभ मिला है।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अल्मोड़ा से प्रत्याशी अजय टम्टा, नैनीताल से प्रत्याशी अजय भटट ने भी रैली को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *