ऋषिकेश

एमआईटी ढालवाला में मनाया गया हरेला पर्व

ऋषि टाइम्स न्यूज

ढालवाला। एमआईटी ढालवाला में एनएसएस के बैनर तले आायोजित हरेला पर्व पर परिसर मंे पौधा रोपण कर प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों और छात्र/छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।

बुधवार को हरेला पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में संस्थान निदेशक रवि जुयाल ने संस्थान के शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने आहवान किया कि पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए।

इस अवसर पर एन एस एस यूनिट के स्वयंसेवियो ने परिसर में श्रमदान भी किया। संस्थान के सभी शिक्षक छात्र और कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *