ऋषिकेश

पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट को समर्पित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले का शुभारंभ

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट को समर्पित सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले का नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने शुभारंभ किया। पहले दिन लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा।

शुक्रवार दोपहर बाद नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण और सभासदों ने आरएमआई ग्राउंट में सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले का विधिवतः पूर्जा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने कहा कि मेले संस्कृति के संवाहक होते हैं।

क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले का नगर के लोगों को इंतजार रहता है। कहा कि इस मेले को पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट को समर्पित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पालिका का सहयोग करें। पालिका आम जन से ऐसे अपेक्षा रखती है।

लोगों को जनप्रतिनिधियों को प्रोत्साहित करने के उददेश्य से वार्ड सेग्रिगेशन लीग का शुभारंभ भी किया गया है। पहले दिन सांस्कृति संध्या कार्यक्रम के तहत लोक गायिका शगुन उनियाल, मंजू नौटियाल, कांति चौहान, सुनील कोठियाल ने शानदार प्रस्तुतियों से लोगों का खूब मन मोहा। युवा देर रात तक उनकी प्रस्तुतियों पर थिरकते रहे।

इस मौके पर आयोजकों ने सात दिन तक चलने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर लोक गायक विनोद बिजल्वाण, सभासद बृजेश गिरी, विनोद खंडूड़ी, लक्ष्मण भंडारी, स्वाति पोखरियाल, गजेंद्र सजवाण, विनोद सकलानी, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु बिजल्वाण, क्रेजी फैडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, उल्लास बहुगुणा, सीमा बिजल्वाण, दीपा भटट, शंकर नौटियाल, आरती चौहान, कमल चौहान, रामकृष्ण पोखरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *