मेयर अनिता ममगाईं ने नगर भ्रमण कर दी लोगों को दीपावली की बधाई
ऋषिकेश। नगर निगम की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने नगर भ्रमण करते हुए लोगों को दीपावली की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने नगर की स्वच्छता समेत बेहतरी में सहयोग की अपील की।
गुरूवार को मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं ने शहर के तमाम प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों को पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने नगर की बेहतरी के लिए लोगों का सहयोग मांगा। मेयर ही इस पहल का हर किसी ने सराहना की।
इस मौके पर मेयर ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। दीपावली का त्योहार आध्यात्मिक रूप से अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है। सभी त्योहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है।
दीपावली अज्ञान पर ज्ञान, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई का उत्सव है। इस मौके पर उन्होंने व्यापारियों से नगर को स्वच्छत बनाने में सहयोग की अपील की। इस दौरान ब्रह्म कुमार शर्मा, विनोद शर्मा, चेतन शर्मा, संदीप शास्त्री, राजेंद्र सेठी, मनोज कालरा, राजेश भट्ट पवन शर्मा, पंकज शर्मा,राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, भरत लाल, प्रमोद शर्मा,विजय बडोनी, मनीष बनवाल, कमलेश जैन, रोमा सहगल, अजय कालरा , रमेश अरोड़ा, नरेंद्र शर्मा, शिवम टुटेजा, प्रदीप गुप्ता, सरदार अमरीक सिंह, रूपेश गुप्ता, ज्योति सहगल, गौरव कैंथोला, सरदार रघुवीर सिंह, गोविंद चौहान, महेश शर्मा, रंजन अंथवाल, अनिकेत गुप्ता, परीक्षित मेहरा, विवेक शर्मा मौजूद रहे।