मनसा देवी मंदिर में भगदड़, छह श्रृद्धालुओं की मौत
ऋषि टाइम्स न्यूज
हरिद्वार। विश्व प्रसिद्ध मनसा मंदिर परिसर मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के घायल होने की सूचना है। प्रशासन और बचाव टीम मौके पर पहुंच गई है।
रविवार को सुबह की आरती के वक्त मंदिर परिसर में श्रृद्धालुओं की अन्य दिनों की अपेक्ष अधिक भीड़ थी। बताया जा रहा है कि दर्शन आरती लेने के दौरान अचानक मंदिर परिसर में अव्यवस्था फैल गई और भगदड़ मंच गई। इस भगदड़ का क्रम पैदल मार्ग तक दिखने को मिला।
इस भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि संख्या बढ़ भी सकती है। इसके अलावा कई लोग भगदड़ में घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिक राहत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी और एसएसपी मौके पर नजर बनाए हुए हैं।
घायलों को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया है। भगदड़ की वजह की जांच की जा रही है। मंदिर परिसर और रास्तों में लगे सीसी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

