सीमांत गांव माणा के पास ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे
ऋषि टाइम्स न्यूज
जोशीमठ। आदिधाम श्री बदरीनाथ के पास स्थित सीमांत गांव माणा में ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूरों को दबने की सूचना है। इसमंे से 15 मजदूरों को सकुशल निकाल लिया गया है।
दो-तीन दिनों से राज्य के उंचाई वाले क्षेत्रों बर्फबारी हो रही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीमांत गांव माणा के पास सड़क निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर ग्लेशियर के टूटने से इसकी जद में आ गए।
15 मजदूरों को बचा लिया गया है। सभी को उपचार के लिए माणा स्थित सेना के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जबकि शेष अभी लापता चल रहे हैं। सूचना मिलते जोशीमठ और अन्य क्षेत्रों से एसडीआरएफ की टीम को मौके लिए रवाना कर दिया गया है। एसडीआरएफ, जिला प्रशासन बीआरओ और सेना के साथ कॉर्डिनेशन बनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बारे में अधिकारियों से जानकारी ली और मजदूरों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।