ऋषिकेश

महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बना रहा है महिला आयोग

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। राज्य महिला आयोग महिला हितों के प्रति हर स्तर पर गंभीर है। इस दिशा में पिछले एक साल में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिलाओं से जुड़ी 60 प्रतिशत से अधिक शिकायतों का निस्तार हुआ है और शेष निस्तारण की प्रक्रिया में हैं।

ये कहना है राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल का। श्रीमती कंडवाल मंगलवार को मीडिया से बातचीत कर रही थी। उन्होंने महिलाओं के लिए आयोग के स्तर से किए गए कार्यों का एक साल की प्रगति बताई। उन्होंने कहा साल दर साल आयोग में शिकायतों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। इनके निस्तारण के लिए आयोग ने बेहतर व्यवस्थाएं बनाई हैं।

कहा कि वर्ष 2022-23 में अभी तक 1480 शिकायतें आयोग में दर्ज हो चुकी हैं। इसमें 815 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। शेष शिकायतें निस्तारण की प्रक्रिया में हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आयोग के स्तर पर तमाम कार्य किए गए हैं।

महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल ने कहा कि महिलाओं को कानूनी तौर पर भी जागरूक करने के प्रयास किए गए हैं। इसका असर भी दिखने लगा है। गत वर्ष महिला दिवस पर नेशनल पार्लियामेंट फॅार वूमेन का आयोजन किया गया। प्रत्येक जिले में हयूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित कार्यशाला आयोजित की गई।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं की अधिकारियों को लेकर आयोग लगातार जिला प्रशासन और तमाम व्यवस्थाओं के लगातार संपर्क में रहता है। जिला स्तर पर समीक्षा भी जाती है। इससे महिला सुरक्षा से लेकर महिला अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। इस दिशा में लगातार सुधार किया जा रहा है। ताकि आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं के अधिकारों को हर स्तर पर संरक्षण हासिल हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *