महेंद्र भटट लगातार दूसरी बार बनेंगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। तय हो गया है कि महेंद्र प्रसाद भटट लगातार दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनेंगे। मंगलवार को उनकी इस पद पर फिर से ताजपोशी होगी।
भाजपा नेता महेंद्र प्रसाद भटट उत्तराखंड में पार्टी के भीतर रिकॉर्ड दर्ज करने वाले हैं। वो लगातार दूसरी बार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में उन्होंने ही अध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र भरा।
इस तरह से उनका निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होना तय हो गया है। अध्यक्ष पद की दौड़ में बताए जा रहे और महसूस करवा रहे किसी भी नेता ने नामांकन पत्र नहीं भरा। इस तरह से मंगलवार को महेंद्र प्रसाद भटट की प्रदेश अध्यक्ष पद पर विधिवत ताजपोशी भी हो जाएगी।
राज्य सभा सांसद भटट को अध्यक्ष पद पर दूसरी बार मौका देने के पीछे 2027 की रणनीति बताई जा रही है। बहरहाल, इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत ंभाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।