महाराष्ट्र में खिलेगा कमल, तीन दलों की सरकार का इस्तीफा
मुंबई। महाराष्ट्र की तीन दलों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सरकार सीएम उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के साथ इतिहास में दर्ज हो गई। इसके साथ ही भाजपा की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया।
शिवसेना के करीब तीन दर्जन विधायकों की बगावत के बाद महाराष्ट्र में तीन दलों शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी सरकार संकट में थी। संकट से उभरने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लाख जतन किए। मगर, उनकी सरकार से संकट कम नहीं हुए।
बुधवार को फ्लोर टेस्ट रोकने से सुप्रीम कोर्ट के दो टूक ना के बाद देर रात मुख्यमंत्री ठाकरे ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार के अस्तित्व में आने तक पद पर बनें रहने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही महाराष्ट्र में कमल खिलना तय हो गया है। बहुत संभव है कि भाजपा गुरूवार को सरकार बनाने का दावा पेश करें। इस पूरी कवायद की सूत्रधार एकनाथ सिंधे रहे। माना जा रहा है कि वो नई सरकार में डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।
महाराष्ट्र में यूं ही बिना मौसम के सरकार चले जाने का असर एनसीपी और कांग्रेस पर भी दिखेगा।