उत्तराखंड

उत्तराखंड में एलयूसीसी फ्रॉड को लेकर सांसदों की केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई दिल्ली। उत्तराखंड के चार सांसदों ने एलयूसीसी, लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कॉ-ओपरेटिव सोसाइटी फ्रॉड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।

एलयूसीसी द्वारा लोगों के साथ किए गए फ्रॉड के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन न होने से प्रभावित लोगों में नाराजगी है। देहरादून समेत राज्य के विभिन्न शहरों में लोग सड़कों पर उतर चुके हैं। लोगों की नाराजगी को अब पॉलिटिकल क्लास अच्छे से भांप गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति की है। इसके साथ गुरूवार को राज्य के चार सांसदों ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, माला राज्य लक्ष्मी शाह, अजय भटट और अनिल बलूनी शामिल रहे।

सभी ने गृह मंत्री के सम्मुख एलयूसीसी प्रकरण को विस्तार से रखा और मामले की सीबीआई जांच की मांग की। गृह मंत्री शाह ने चारों सांसदों को भरोसा दिलाया कि ठगी के इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा सीबीबाई जांच की संस्तुति और राज्य के चार लोक सभा सांसदों को इस मामले को लेकर गृह मंत्री से मुलाकात के बाद ठगी के शिकार हुए लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *