ऋषिकेश

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पहुंचे बापूग्राम, दिया लोगों को भरोसा

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋशिकेश। घर को बचाने के लिए आंदोलनरत बापूग्राम के लोगों की आवाज को कांग्रेस सदन में उठाएगी। कांग्रेस किसी के साथ अन्याय नहीं होने देगी।

ये कहना है नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का। आर्य शुक्रवार को बापूग्राम क्षेत्र में चल रहे धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंचे। आंदोलनरत लोगों के बीच में धरने पर दरी में बैठ कर समर्थन दिया जिसके बाद धरना स्थल पर समिति के अध्यक्ष रमेश जुगलान व पार्षद गणों ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को ज्ञापन सौंपते हुए बापूग्राम के प्रभावित परिवारों की समस्याओं से अवगत कराया और उनसे विधानसभा सदन में मजबूती से जनता की आवाज उठाने का अनुरोध किया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि बापूग्राम की जनता अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण संघर्ष कर रही है। सरकार को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए। मैं स्वयं इस मुद्दे को तथ्यों के साथ विधानसभा सदन में प्रमुखता से उठाऊंगा और हर परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ूंगा। किसी भी नागरिक के आशियाने के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वाेपरि होती है और अगर जनता सड़कों पर बैठने को मजबूर हो जाए तो यह शासन-प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

बापूग्राम की जनता को आश्वस्त किया कि जब तक बापूग्राम के लोगों को न्याय नहीं मिलता, वे उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और उनकी आवाज हर स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि धरना स्थल पर पहुंचकर आम जनता से समस्याओं को गंभीरता से सुना।

कहा कि बापूग्राम का संघर्ष अब किसी एक मोहल्ले या क्षेत्र तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेशभर में आम जनता के अधिकारों और सम्मान से जुड़ा विषय बन चुका है। यहां बैठे हर परिवार की पीड़ा साफ दिख रही है और लोग केवल अपने आशियाने व सुरक्षित भविष्य की मांग कर रहे हैं, जो उनका संवैधानिक अधिकार है। व कागज़ी कार्रवाई और औपचारिकताओं से आगे बढ़कर जमीनी हकीकत को समझना होगा। वर्षों से यहां रह रहे परिवारों को अनिश्चितता में रखना उचित नहीं है। प्रभावित परिवारों को स्पष्ट नीति के तहत स्थायी समाधान दिया जाना चाहिए, ताकि लोगों को बार-बार आंदोलन करने के लिए मजबूर न होना पड़े।

कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि बापूग्राम का मुद्दा किसी प्रकार की राजनीति का विषय नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों से जुड़ा संवेदनशील मामला है।  कहा कि विपक्ष का शीर्ष नेतृत्व लगातार इस आवाज को मजबूती से उठा रहा है और में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करता हूं, जो धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को निरंतर समर्थन दे रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन पार्षद सत्या कपरूवान व पार्षद सचबीर भण्डारी व अध्यक्षता रमेश जुगलान ने किया । इस मौके पर जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, विनय सारस्वत, अविनाश सेमल्टी, पार्षद सचवीर भण्डारी, पार्षद मुस्कान चौधरी, पार्षद दिनेश रावत, पार्षद राजेश कोठियाल, पार्षद अनिल रावत, पार्षद सुरेन्द्र नेगी, शैलेंद्र बिष्ट, दिनेश चंद्र मास्टर,भूपेंद्र राणा, सिंह राज पोसवाल, रामकुमार भतालिये, दीपा चमोली, दिनेश व्यास, सुभाष जखमोला,जतिन राणा, प्रदीप चंद्रा, संजय भारद्वाज सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *