ऋषिकेश

लोक गायक मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुतियों पर झूमे युवा

क्रेजी पर्यटल एवं विकास मेला 2026

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट की थीम पर आधारित क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले की पांचवीं संध्या प्रख्यात लोक गायक मंगलेश डंगवाल के नाम रही।

नगर पालिका, मुनिकीरेती और क्रेजी फैडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले के पांचवें दिन के कार्यक्रम की शुरूआत बॉलीवाल प्रतियोगिता से हुई। सांस्कृति संध्या लोक गायक मंगलेश डंगवाल के नाम रही।

इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण ने पत्रकारों के साथ पांचवें दिन की सांस्कृतिक संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने मुनिकीरेती क्षेत्र में कार्यरत पत्रकारों को सम्मानित किया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि समाज की सही तस्वीर व्यवस्था के सम्मुख प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी मीडिया की है।

क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले को मीडिया जन-जन तक पहुंचा रहा है। इसके लिए सभी पत्रकारों का आभार। वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पंचभैया ने मेले के मंच में जनपक्ष की बात की सराहना की। कहा कि स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मुहैया कराना अच्छी बात है।

इस मौके पुष्पा वढेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र/छात्राओं ने नशे पर शानदार और संदेश युक्त प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत लोक गायक मंगलेश डंगवाल देव अराधना से की। इसके साथ ही एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने हर किसी का मन मोह लिया।

युवा पंडाल में देर तक थिरकते रहे। इस मौके पर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण, सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु बिजल्वाण, क्रेजी फैडरेशन के अध्यक्ष मनीश डिमरी,सभासद विनोद सकलानी, प्रेस क्लब के महामंत्री संजय बडोला, सुदीप पंचभैया,अरूणाभ रतूड़ी, नवीन चंद्रा, आशीष लखेड़ा, आशीष कुकरेती, गिरीश भटट, एडवोकेट रमाबल्लभ भटट, लोक गायक विनोद बिजल्वाण, रामकृष्ण पोखरियाल, अशोक क्रेजी, सतेंद्र चौहान, सुजीत कुड़ियाल, सुरेंद्र भंडारी, मीना दवाण, दर्शनी भंडारी, अतुल उनियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *