ऋषिकेश

विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मणझूला पुल का तार टूटा, मचा हड़कंप

ऋषिकेश। विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मणझूला पुल का तार अचानक टूटने से मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। तार को बदला जा रहा है और आवाजाही को सख्ती के साथ रोकने की तैयारी है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 के मध्य में विश्व प्रसिद्ध लक्ष्मणझूला पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इस पर आवाजाही रोक दी थी। बावजूद इसके लोग इसका उपयोग कर रहे थे। रविवार को अचानक पुल की एक विंड वायर टूटने से हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ओर से सख्ती से पैदल आवाजाही रोक दी। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एमए खान भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पुल को खतरे जैसी कोई बात नहीं है।

विंड वायर को बदला जा रहा है। बताया कि पास ही बजरंग सेतु का निर्माण कार्य चल रहा है। माना कि लक्ष्मणझूला पुल जर्जर है और इसे दो वर्ष पूर्व आवाजाही के लिए बंद किया गया है। लोग अपने रिस्क पर पुल का उपयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *