उत्तराखंड

सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का सीएम धामी ने किया शुभारंभ

ऋषि टाइम्स न्यूज

नरेंद्रनगर। 49 वें श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ध्वजारोहण कर शुभारंभ किया। नौ दिवसीय मेले में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का भी सीएम ने निरीक्षण किया।

सोमवार को कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल, जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले का शुभारंभ किया। सीएम ने क्षेत्र वासियों के मेले की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां कुंजापुरी का आशीष एवं कृपा दृष्टि हम सब पर बनी रहे।

उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक मेला लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। 1974 से निरंतर आयोजित किया जा रहा यह मेला व्यापार, क्षेत्रीय विकास और पर्यटन को गति प्रदान करने वाला है। भारत की पहचान, उसकी सनातन संस्कृति और जीवन मूल्यों पर छिपी हुई है। हमारी संस्कृति केवल रीति रिवाज का विषय नहीं है एक सकारात्मक दिशा देने वाले विचारधारा है, जो हमें नए-नए तरीके से प्रेरित करने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि पलायन सबसे बड़ी समस्या है, इसे रोकने, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण योजना पर कार्य किया जा रहा है। हाउस ऑफ हिमालय ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को देश-विदेश में व्यापक पहचान मिल रही है। फार्म मशीनरी बैंक, फिल्म नीति, एप्पल मिशन, होमस्टे आदि नीतियों के माध्यम स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का कार्य कर रहे हैं।

प्रदेश के वन, तकनीकी शिक्षा, भाषा एवं निर्वाचन एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मां कुंजापुरी मेला हमारी संस्कृति, परंपरा को आगे बढ़ाने के साथ ही देश प्रदेश की संस्कृति से रूबरू होने के लिए बड़ा मंच उपलब्ध कराता है। यह मेला सभी के सहयोग से निरंतर खेल एवं विकास के ओर आगे बढ़ रहा है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने ढालवाला में अवशेष बाढ़-सुरक्षा कार्यों का निर्माण कार्य। (लगभग 400 मीटर)। कुम्भ मेला, 2027 के अन्तर्गत मुनिकीरेती में खारास्रोत गदेरे में सतह पार्किंग एवं एप्रोच रोड़ का निर्माण। नरेन्द्रनगर में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त नहरों का पुनर्निर्माण कार्य। नगर पंचायत तपोवन में सामुदायिक भवन का निर्माण।नरेन्द्रनगर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की स्थापना।

बाल्मिकी बस्ती में 6 आवासों का पुनर्निर्माण। पावकी देवी (दोगी) में सामुदायिक भवन का निर्माण। नरेन्द्रनगर कुम्हार खेड़ा में सामुदायिक भवन का विस्तार। कुम्हार खेड़ा सामुदायिक भवन तक मार्ग का पक्की करण। नगर पालिका मुनि की रेती-ढालवाला में श्री पन्त की दुकान से चीनी गोदाम तक मार्ग का पुनर्निर्माण। श्रीदेव सुमन उप जिला अस्पताल में एनेस्थिशिया वर्क मशीन (ऑटोमेटिक वैंटीलेटर) की स्वीकृति, नरेंद्रनगर में एक ।

छड ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, भुवनेश्वरी देवी मंदिर हार्डीसेरा एवं पावली देवी मंदिर सौंदर्यीकरण के लिए उचित धनराशि की स्वीकृति, गुल्लरबोगी में पार्किंग निर्माण, ह्वेल नदी में मानसेरा, भगोड़ी, भैंतोला तोक में चेक डैम का निर्माण की मांग की गई। जिन्हें मुख्यमंत्री ने घोषणाओं में सम्मिलित करने की बात कही।

इस मौके पर आईटीबीपी बैंड की मधुर धुन, सांस्कृतिक दलों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुति, प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आपदा बचाव, शिक्षा को बढ़ावा, सांस्कृतिक, धार्मिक आदि विषयों पर शानदार झांकी प्रर्दशन, एनसीसी एवं एनएसएस केडिड्ट्स एवं विभिन्न विद्यालयों के स्कूली के द्वारा जनजनजागरुकता जागरुकता रैली निकाली गई।

इस मौके पर मेले के संचालक नरेंद्रनगर राजेन्द्र विक्रम सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष साकेत बिजल्वाण, मेला समिति सचिव/एसडीएम आशीष घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *