उत्तराखंड

22 अप्रैल को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऊखीमठ। हिंदुओं की आस्था के प्रतीक ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार 22 अप्रैल को प्रातः आठ बजे खुलेंगे।

रविवार महाशिव रात्रि पर केदारनाथ की गददी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर में कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया गया। रावल श्री श्री 1008 भीमा शंकर लिंग की मौजूदगी में तय किया गया कि हिंदुओं की आस्था के प्रतीक ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार 22 अप्रैल को प्रातः आठ बजे खुलेंगे।

19 अप्रैल को श्री केदारनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली गददीस्थल से श्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना होगी। इस मौके पर विधायक आशा नौटियाल, जिला पंचायत की अध्यक्ष पूनम कठैत, बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजय कपरवाण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *