महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ की छुटटी घोषित
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। सरकार ने राज्य की महिला कार्मिकों के लिए करवा चौथ की छुटटी घोषित की है। सीएम के निर्देश पर देर रात इसके निर्देश जारी किए गए।
शुक्रवार 10 अक्तूबर को राज्य की सभी महिला कर्मियों के लिए करवा चौथ का अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सचिव विनोद कुमार सुमन ने गुरूवार देर रात अवकाश का आदेश जारी किया।

