ऋषिकेश

विधानसभा में नौकरियों की बंदरबांट के विरोध में उजपा का वित्त मंत्री की ओर कूच

ऋषिकेश। विधानसभा में हुई नौकरियों की बंदरबांट के विरोध में सरकार के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के आवास की ओर कूच कर रहे उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धन्नै को समर्थकों सहित पुलिस ने रोक दिया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कनक धन्नै के नेतृत्व में राज्य के वित्त मंत्री एवं पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष प्रेमचंद अग्र्रवाल के आवास की ओर कूच किया। उजपा कार्यकर्ताओं के कूच के ऐलान के मददेनजर पुलिस प्रशासन ने मंत्री के आवास के आस-पास जबरदस्त व्यवस्था की थी।

तमाम व्यवस्थाओं को चकमा देकर कनक धन्नै मंत्री के आवास के बाहर तक पहुंचने में सफल रहे। उन्होंने मंत्री के आवास के बाहर भ्रष्टाचार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ये देख पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कनक धन्नै को दबोच लिया।

इस दौरान पुलिस को उजपा कार्यकर्ताओं को रोकने में खासी मशक्त करनी पड़ी। धन्नै की पुलिस अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। धन्नै ने आरोप लगाया कि विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में पुलिस मंत्री से बात तक नहीं करने दे रही है।

आरोप लगाया कि राज्य के आम युवा के हकों पर डाका डालने वालों से सवाल करने से भी रोका जा रहा है। ये लोकतंत्र के साथ मजाक है। लोग इसे देख रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *