खेल

61 व्यायाम शिक्षक कबड्डी के स्टेट रेफरी कोर्स में हुए सफल

ऋषि टाइम्स न्यूज

हरिद्वार। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा आयोजित कबड्डी के स्टेट रेफरी कोर्स हेतु आयोजित परीक्षा में 61 व्यायाम शिक्षकों ने सफलता हासिल की। सफल हुए अभ्यर्थियों को उत्तराखंड कबडडी परिवार ने बधाई दी।

उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा 5 सितंबर 2025 से 7 सितंबर 2025 तक स्टेट रेफरी कोर्स का आयोजन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में किया गया था जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों से 61 कबड्डी खेल मे रुची रखने वाले अध्यापक, अध्यापिकाएं एवं पूर्व खिलाड़ीयो द्वारा प्रतिभा किया गया था।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पूरे राज्य एंव देश में कबड्डी को बढ़ावा देने के लिये अच्छे ऑफिशियल तैयार करना जिससे की कब्बड्डी खेल के नियम की सही जानकारियाँ कबड्डी में रुचि रखने वाले खिलाड़ियो तक पहुंचाई जा सके।

कार्यक्रम में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर जगदीश्वर यादव एवं इंटरनेशनल टेक्निकल ऑफिसर राणा रणजीत सिंह जी प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण मे सम्मिलित सभी प्रतिभागियों का लिखित, मौखिक, एवं प्रैक्टिकल परीक्षा का परिणाम 22 जनवरी गुरूवार को घाषित किया गया।

टेक्निकल डायरेक्टर एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया जगदीश्वर यादव, उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी,उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव चेतन जोशी ,उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के टेक्निकल अध्यक्ष मनोज नेगी ने परीक्षा का परिणाम जारी किया ।

परीक्षा में प्रवीन सिंह रावत,द्वारा ए ग्रेड प्राप्त किया गया। 40 प्रतिभागी द्वारा बी ग्रेड तथा 20 प्रतिभागी द्वारा सी ग्रेड में परीक्षा उत्तीर्ण की गई। सभी उत्तीर्ण प्रतिभागियों को कब्बड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष स. मेजर सिह कोषाध्यक्ष दिनेश कैन्तुरा ,विमल डबराल, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पाण्डेय, ऋषिपाल सिंह , नरेंद्र सिंह रौथाण,एल.एन.एस राणा , दिनेश रावत, यशपाल रावत, नितिन राठी , सतीश बलूनी,किशन डोभाल, कमल नयन रतूडी,जयदेव रावत, नागेंद्र कुमार,रवि राठी,सुमित कुमार, गौरव उपाध्याय, आदेश डबराल , प्रवीन चौहान, रणवीर सिंह तोमर,सहित उत्तराखंड कबड्डी परिवार के सदस्यो ने हार्दिक बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *