खेल

ज्योति विशेष स्कूल के छात्रों ने जीते चार स्वर्ण, दो रजत समेत सात पदक

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। स्टेट एथेलेटिक प्रतियोगिता में ज्योति विशेष स्कूल के छात्र/छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।

उत्तराखंड स्पोर्टस सोसाइटी ऑफ द डेफ के बैनर तले आयोजित स्टेट एथेलेटिक प्रतियोगिता मंे ज्योति विशेष स्कूल के आठ छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र/छात्राओं ने अलग-अलग प्रतिस्पर्द्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया।

उक्त जानकारी देते हुए ज्योति विशेष स्कूल के प्रिंसिपल श्रीमती शशि राणा ने बताया कि सीनियर वर्ग की लंबी कूद और 400 मीटर की दौड़ में स्कूल के छात्र अमन राजभर ने स्वर्ण पदक जीता। सकीना ने गोला फेंक में स्वर्ण और 200 मीटर की दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

आर्यन वर्मा ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 100 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीता। जूनियर वर्ग की लंबी कूद के दिव्य प्रकाश ने कांस्य पदक जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *