वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पंचभैया और एडवोकेट रमा बल्लभ भटट होंगे सम्मानित
देवप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर पालिका परिषद, देवप्रयाग वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पंचभैया और समाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रमा बल्लभ को सम्मानित करेगी।
नगर पालिका परिषद, देवप्रयाग ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय लोगों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है। नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल ने बताया कि बाह बाजार स्थित सरस्वती विद्या मंदिर पसिर में आयोजित कार्यक्रम में उक्त लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
इसमें वरिष्ठ पत्रकार सुदीप पंचभैया, सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट रमा बल्लभ भटट, हुकम सिंह, पत्रकार प्रभाकर जोशी, राजेश भटट, गिरीश भटट के अलावा स्व. बनेर सिंह जेठूड़ी, स्व0 प्रताप सिंह चौहान, स्व. प्रेमलाल वैद्य, स्व. रामदयाल टोडरिया, स्व. नारायण प्रसाद पालीवाल, घन्नानंद कोटियाल, स्व. भगवती चरण निर्मोही, स्व. श्रीलाल थपलियाल और स्व. कृष्ण कांत टोडरिया के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।