ऋषिकेश

जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी, पानी के अत्यधिक बिलों से भड़के पार्षद

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। पानी के बिलों में अत्यधिक बढ़ोत्तरी के विरोध में नगर निगम के पार्षदों ने जल संस्थान कार्यालय पर तालाबंदी की। इस दौरान उपभोक्ताओं ने संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों की जायज बात को भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं।

पिछले कुछ दिनों से तीर्थनगरी ऋषिकेश के नगर निगम क्षेत्र में पानी के बिलों को लेकर लोगों में खासी नाराजगी देखी जा रही थी। कुछ लोगों ने जल संस्थान से इसकी शिकायत भी की। आरोप है कि इस पर संस्थान के अधिकारियों ने गौर तक नहीं किया।

शुक्रवार को नगर निगम के पार्षद राजेन्द्र प्रेम सिंह बिष्ट समेत कई पार्षद जल संस्थान के कार्यालय में जा धमके। पार्षदों ने मौके पर मौजूदा संस्थान के पदाधिकारियों के सम्मुख नाराजगी व्यक्त की और आरोप लगाए कि संस्थान लोगों को परेशान कर रहा है।

बिलों में हुई अत्यधिक बढ़ोत्तरी पर पार्षद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द इसका निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलन के लिए मजबूर हांेगे। इस मौके पर पार्षद संजय बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, सुनीता भारद्वाज, मोहन प्रसाद वशिष्ठ, राजेश कोठियाल, सिमरन उप्पल, वीरेंद्र रमोला, सत्या कपरूवाण, हर्षवर्द्धन रावत, सचवीर भंडारी, चेतन चौहान, वीरेंद्र रमोला, संध्या बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *