उत्तराखंड

निवेशकों को उत्तराखंड आने का न्योता देने मुंबई पहुंचे सीएम धामी

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। निवेशकों को उत्तराखंड आने का न्योता देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंच गए। यहां एयर पोर्ट पर प्रवासी उत्तराखंडियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

दुबई, लंदन के अलावा देश पश्चिम के राज्य गुजरात के बाद अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी निवेशकों को उत्तराखंड राज्य आने का न्योता देने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पहुंच गए। यहां धामी दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में कारोबारियों को आमंत्रित करेंगे।

संभावना है कि अन्य स्थानों की तरह यहां भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कुछ एमओयू हो सकते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से राज्य सरकार ने ढाई लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है।

बहरहाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुंबई आगमन पर छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *