11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ निकेतन में कई देशों के राजदूत करेंगे प्रतिभाग
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परमार्थ निकेतन में विशेष आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। इस मौके पर करीब दो दर्जन देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र/छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
उल्लेखनीय है कि परमार्थ निकेतन करीब तीन दशक से हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की मेजबानी करता रहा है। 21 जून को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए इसी के मुताबिक परमार्थ निकेतन में तैयारियां चल रही हैं। इस आयोजन में परमार्थ निकेतन में करीब दो दर्जन देशों के राजदूत, उच्चायुक्त, विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों छात्र/छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।
21 जून को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती के सानिध्य में सैलड़ों लोग कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करेंगे।

