खेल

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदन क्रीडा महोत्सव का शुभारंभ

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय 27 वां अंतर संदन क्रीडा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पहले दिन हुई 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में ऋषभ नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बुधवार को इंडिया ब्लाइंड फुटबॉल टीम के असिस्टेंट कोच नरेश सिंह नयाल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शैफाली रावत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. एस.एन.सूरी , शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी आदि ने दो दिवसीय क्रीड़ा महोत्सव का शुभारंभ किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता कृष्णास्वामी ने सभी को अभिनंदन स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में नरेश सिंह नयाल कार्यरत ने ओलंपिक ध्वज फहराकर विद्यालय के चारों सदनों के मार्च पास्ट की सलामी ली तथा स्कूल के खेल कप्तान व चारों सदनों के खेल कप्तानों को खेल प्रतिस्पर्धाओं में खेल भावना व ईमानदारी के साथ भागीदारी करने की शपथ दिलाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत कक्षा चार के छात्रों द्वारा पॉम-पॉम हाथ में लेकर वेलकम की आकृति बनाकर अतिथियों का जोरदार स्वागत किया गया। इसके उपरांत हुपला ड्रिल के माध्यम से कक्षा सात के बच्चों ने वृक्ष की सुंदर आकृति बनाकर वृक्ष बचाओ का संदेश देते हुए प्रस्तुति दी। आठवीं कक्षा के छात्रों ने डंबल ड्रिल करते हुए वसुद्धैव कुटुंबकम का संदेश दिया और पाँच महाद्वीपों की प्रतीक ओलंपिक रिंग्स बनाकर सभी दर्शकों को करतलध्वनियों के लिए विवश कर दिया।

विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने योग फॉर ऑलके माध्यम से योगासन की विभिन्न मुद्राओं के द्वारा अनुशासन,नियंत्रण और धीरज का शानदार प्रदर्शन कर इसे व्यावहारिक जीवन में उतारने की प्रेरणा दी।

खेलों का प्रारंभ नर्सरी कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों की दौड़ों से हुआ। कक्षा दूसरी के बालक वर्ग की ;डैडी शू रेस में प्रथम स्थान पर नैतिक ने, द्वितीय स्थान पर शिवांश ने, तृतीय स्थान पर वत्सल ने बाजी मारी। यू.के.जी के बालिका वर्ग की गारलैंड रेस में जियांशी- सानवी, निशिका सीरत, आशी-दियांशी ने क्रमशः गोल्ड, सिल्वर, ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।

एल.के.जी बालक वर्ग की बीन बग रेस में पहले स्थान पर रिशांत बिष्ट, दूसरे स्थान पर आरोन राणा,तीसरे स्थान पर शिवाय भंडारी रहे। टाई शू रेस बालिका वर्ग कक्षा तीसरी में आरोहीको गोल्ड मेडल, आरोही चौहान को सिल्वर मेडल, आव्या धस्माना को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। बालक वर्ग ग्रुप की 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक ऋषभ नेगी, रजत पदक शिवांश रावत,कांस्य पदक आर्यन पँवार ने जीता।

200 मीटर ग्रुप बालिका वर्ग में गीतिका, रितिक चौधरी, निधि ने क्रमशः स्वर्ण, रजत,कांस्य पदक प्राप्त किया। बालक वर्ग ग्रुप में 400 मीटर की दौड़ में अनमोल राणाप्रथम, अनमोल डबराल द्वितीय, सिद्धार्थ बडोला तृतीयस्थान पर रहे। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ ; ग्रुप बालक वर्ग में विजय स्तंभ पर पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर खड़े होने का गौरव धु्रव, एकलव्य, नचिकेता सदन को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि सुश्री शैफाली रावत-इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम की कप्तान ने ब्लाइंड खिलाड़ियों को फुटबॉल खेलने का प्रशिक्षण किस प्रकार दिया जाता है, इसका उदाहरण के रूप मे प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने अपने ओजस्वी और प्रेरणार्थक वक्तव्य में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में अभिरुचि बढ़ाने काआह्वान किया साथ ही समस्त कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की और विद्यालय परिवार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रबंधन एवं निर्देशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय के चेयरमैन डॉ.एस.एन.सूरी ने मुख्य अतिथि महोदय एवं सुश्री शैफाली रावत को आदर व सम्मान का प्रतीक सिरोपा तथा स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ एस.एन.सूरी, शैक्षिक सलाहकार श्रीमती रेनू सूरी, एन.जी.ए की प्रधानाचार्या डॉ.सुनीता शर्मा, श्रीमती अमृतपाल डंग, सरदार गुरप्रीत सिंह नरवाल, सुनील दत्त काला , संजीव सिंह, सरदार मंजीत सिंह, श्रीमती नीरू अरोड़ा, मुकुल तायल, प्रशासनिक विभाग, शारीरिक विभाग तथा शिक्षकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *