भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम का ऐलान
ऋषि टाइम्स न्यूज
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान के बीच बनें युद्ध जैसे हालातों पर अब विराम लग गया है। अमेरिका की पहल पर दोनों देश इसके लिए सहमत हो गए हैं।
पाकिस्तान पोषित आतंकवादियों द्वारा 22 अप्रैल को पहलगाम में की गई 27 पर्यटकों की हत्या के बाद 6/7 मई को भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था। 8/9 मई को पाकिस्तान ने इसके जवाब में भारत के कई शहरों को निशाना बनाने का असफल प्रयास किया।
भारत के मजबूत एयर डिफेंस ने पाकिस्तान के हमलों को नाकाम किया। जबकि इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में जमकर नुकसान पहुंचाया। पाकिस्तान की सैन्य ताकत को ऑफेंसिव और डिफेंसिव दोनों के लायक नहीं छोड़ा।
गुरूवार को पाकिस्तानी सेना भारत पर अटैक करने का प्रयास तो कर रही थी। मगर, सुलह के लिए भी दर-दूर भटक रही थी। आखिरकार अमेरिका की पहल पर शनिवार दोपहर बाद दोनों देश युद्ध विराम के लिए राजी हो गए।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। कहा कि 12 मई को दोनों पक्ष इस पर फिर से बात करेंगे। तीनों सेनाओं की ब्रीफिंग के दौरान कमोडोर रवि नायर ने कहा, समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए एक सहमति बन गई है। भारतीय सेना, वायु सेना और नौसेना को इस समझ का पालन करने का निर्देश दिया गया है।