ऋषिकेश

तीर्थनगरी ऋषिकेश के होटल में चल रहा था कैसीनो, पुलिस का छापा

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश के एक होटल में कैसीनों का संचालन हो रहा था। पुलिस ने छापा मारकर मौके से 40 लोगों को गिरफतार कर होटल को सील कर दिया है। होटल मालिक फरार हो गया है। इस मामले में एसएसपी ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए आईडीपीएल चौकी प्रभारी समेत दर्जन भर पुलिस कर्मियों को सस्पेेंड कर दिया है।

हरिद्वार रोड स्थित नवरंग होटल पर पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर मारे गए छापे में होटल में कैसेना का संचालन होना पाया गया। इस पूरे प्रकरण में मौके से बड़ी संख्या में महिलाएं भी पकडी गई।

बहरहाल, पुलिस के छापे से होटल में हड़कंप मच गया। यहां मौजूद लोगों ने भागने का प्रयास किया। मगर, पुलिस की मजबूत घेराबंदी के चलते कोई बाहर नहीं निकल सका। पुलिस ने करीब 40 लोगों को मौके पर गिरफतार कर लिया। इसमें नगर निगम का पार्षद भी बताया जा रहा है।

बहरहाल, मौके से कैसिनो क्वाइन, प्लेइंग कार्डस, एक लाख से अधिक की नगदी, करीब दर्जन भर शराब की बोतलें बरामद हुई। पुुलिस ने होटल को सील कर दिया है। होटल मालिक फरार बताया जा रहा है।

इस मामले में एसएसपी देहरादून ने कड़ा रूख अख्तियार करते हुए आईडीपीएल चौकी प्रभारी समेत 12 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *