अमित ग्राम निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने उठाया लाभ
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। नगर निगम की पूर्व मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं और निगम के पार्षद वीरेंद्र रमोला के सहयोग से मैक्स हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा अमित ग्राम में आयोजित निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लोगों ने लाभ उठाया।
सोमवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 36 अमित स्मारकए गुमानी वाला में पूर्व मेयर श्रीमती अनीता ममगाईं के प्रयासों व स्थानीय पार्षद वीरेंद्र रमोला के सहयोग से मैक्स अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा अमित ग्राम शहीद स्मारक में निशुल्क स्वास्थ्य केंद्र का किया आयोजन ।
शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञए स्त्री रोग विशेषज्ञए नेत्र विशेषज्ञ व ब्लडए शुगरए रक्तचाप की निशुल्क जांच की गई। जिसमें 125 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में लोगों ने शुगरए ब्लड प्रेशरए ईसीजीए त्वचा समेत कई रोगों की जांच कराई। शिविर में चिकित्सा विशेषज्ञों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से बेहतर ढंग से जांच की।
आयोजक पूर्व मेयर श्रीमती अनीता ममगाई ने कहा कि क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य जांच के महत्व के प्रति जागरूक किया। कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच करवा कर हम कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं। जागरूकता ही हमारी सुरक्षा है। कहा कि उन्होंने मैक्स अस्पताल से स्वास्थ्य शिविर के आयोजन का आग्रह किया था।
अमित ग्राम पार्षद बीरेंद्र रमोला ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में 125 लोगों ने लाभ लिया। लोगों ने चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई और आवश्यक परामर्श लिया। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर के लिए पूर्व महापौर अनीता ममगाईं और मैक्स अस्पताल का आभार जताया। इस दौरान पार्षद सत्य कपूरवाणए गौरव कैंथोलाए विनोद सेमवालए अवतार नेगीए चतर बिष्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

