हरिद्वार भूमि घोटाले की होई सीबीआई जांचः हरीश रावत
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले का पूरा सच अभी सामने आना शेष है। सीबीआई जांच से ही सच सामने आ सकता है। राज्य की धामी सरकार का इस पर आगे बढ़ना चाहिए।
ये कहना है पूर्व सीएम एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हरीश रावत का। रावत बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा हरिद्वार नगर निगम में भूमि खरीद में हुए घोटाले पर कहा कि इसकी असली सचाई सामने आना शेष है। कहा कि इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा जो अधिकारी निलंबित हुए हैं वो धीरे-धीरे बहाल हो जाएंगे और घोटाला दफन हो जाएगा।
पूर्व सीएम रावत ने दावा किया कि ऐसे तमाम भूमि घोटाले राज्य में हैं और हो रहे हैं। सरकार कई मामलों पर चुप्पी साधे हुए है। प्राधिकरण सरकारी भूमि का ठिकाने लगाने के जरिया बन गए हैं। राज्य के लोग इसे समझ रहे हैं। उन्होंने मलिन बस्तियों में मालिकाना हक का मामला भी उठाया। राज्य में इस आशय का कानून भी है। मगर, सरकार लोगों का परेशान करने का बहाने ढूंढ रही है।
कहा कि विकास के नाम पर बस्तियों को उजाड़ने की मंशा ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंतक के जरिए लोगों को उजाड़ना ठीक नहीं है।
पूर्व सीएम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सवाल किया कि उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि उनका विकेंद्रित व्यवस्था पर भरोसा है या नहीं। निकाय चुनाव में भी जो कुछ सरकार ने किया वो ठीक नहीं था। अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सरकार ऐसे ही प्रपंच करना चाहती है।