हरिद्वार में पूर्व भाजपा नेत्री पर बेटी का यौन शोषण कराने का आरोप
ऋषि टाइम्स न्यूज
हरिद्वार। पूर्व में भाजपा की पदाधिकारी रही एक महिला पर अपनी बेटी का यौन शोषण का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
हरिद्वार में एक बच्ची ने अपनी मॉ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने प्रेमी और अन्य लोगों से उसका यौन शोषण कराया। इस मामले के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला पूर्व में भाजपा से जुड़ी रही है। महिला का अपने पति से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा है।
कुछ दिनों से बेटी अपने पिता के साथ रह रही है। बताया जा रहा है बेटी जब गुमसुम दिखी तो पिता ने इसका कारण पूछा तो बेटी ने सारी कहानी बयां कर दी। बेटी ने पुलिस से इसकी शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और 164 के तहत बयान दर्ज कराए।
बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच और मेडिकल में आरोपों की पुष्टि हुई है। इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए पुलिस ने बच्ची की मॉं और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की बात कर रही है।
भाजपा ने इस मामले में स्पष्ट किया कि महिला को 2024 में सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया था। वर्तमान में वो पार्टी में किसी भी इकाई में पदाधिकारी नहीं है।