गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पद से इस्तीफा दे दिया। अब जल्द ही भाजपा नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान करेगी। मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में भाजपा के आधा दर्जन नेता बताए जा रहे हैं।
रूपाणी 2016 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनें विजय रूपाणी ने शनिवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को सौंपा। इसके साथ ही गुजरात में नए मुख्यमंत्री बनने की राह साफ हो गई।
उल्लेखनीय है कि रूपाणी जितने समय भी सीएम रहे उनको हटाने की चर्चाएं अक्सर होती रही। मगर, हाईकमान ने चर्चाओं को धरातल पर नहीं उतरने दिया। करीब छह साल के बाद आखिरकार चर्चाएं सही साबित हुई।
बहरहाल, नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। नितिन पटेल समेत आधा दर्जन दावेदार बताए जा रहे हैं। संभव है कि एक दो दिन में पार्टी नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देगी।

