ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। राज्य स्थापना की रजत जयंती पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, पावकी देवी में नाना कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमंे कॉलेज के छात्र/छात्राओं, प्राध्यापकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, पावकी देवी में उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का विषय “उत्तराखंड राज्य की संस्कृति, भाषा तथा पर्यावरण था।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डा॰ छाया चतुर्वेदी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत एवं राज्य गीत “उत्तराखंड देवभुमि, मात्रभुमि ने वातावरण को सांस्कृतिक गर्व और उत्साह से भर दिया। सांस्कृतिक समिति के निर्देशन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, स्केचिंग/पोस्टर मेकिंग, लोकगीत एवं लोकनृत्य जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
निबंध लेखन प्रतियोगिता में कु० साक्षी (बी०ए० पंचम से०) ने प्रथम, कु० शीतल (बी०ए० तृतीय से०) ने द्वितीय तथा कु० रीना (बी०ए० तृतीय से०) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में कु० राधिका (बी०ए० तृतीय से०), कु० संजना चौहान (बी०ए० प्रथम से०) और कु० मंजू (बी०ए० तृतीय से०) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए।
पोस्टर प्रतियोगिता में कु० निशा चौहान (बी०ए० प्रथम से०), कु० साक्षी रयाल (बी०ए० पंचम से०) और कु० संजना (बी०ए० तृतीय से०) विजेता रहीं, जबकि स्लोगन प्रतियोगिता में कु० अनिशा चौहान, कु० पायल और कु० राधिका (सभी बी०ए० प्रथम से०) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान अर्जित किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति की संयोजक डा॰ संगीता बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना जनता के अथक संघर्ष और बलिदान का परिणाम है, और युवाओं से आह्वान किया कि वे राज्य की समृद्ध परंपरा को जीवित रखते हुए इसके विकास में सक्रिय भूमिका निभाएँ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डा॰ छाया चतुर्वेदी ने कहा कि रजत जयंती वर्ष राज्य की उपलब्धियों और आत्मगौरव का प्रतीक है, तथा यह अवसर हमें अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों को स्मरण करने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अभिवावक शिक्षक संघ की अध्यक्ष श्रीमती छोटी देवी तथा अन्य स्थानीय निवासियों ग्राम प्रधान लोयल आदि ने इस कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन डा. संगीता बहुगुणा ने किया। इस मौके पर प्राध्यापक, प्रो॰ नीलू कुमारी, डा॰ तनु रस्तोगी बाली, डा॰ रेखा सिंह, डा॰ गुंजन जैन, डा॰ संजय कुमार, शिक्षणेत्तर कर्मचारी श्रीमति बबिता भटृ, मुकेश रावत, श्रीमति पूनम, राजेंद्र सिंह, विकास, निखिल तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।