ऋषिकेश

जरूरतमंदों के लिए गूंज संस्था ने ऋषिकेश में लगाया शिविर

ऋषि टाइम्स न्यूज

ऋशिकेश। जरूरतमंदों के लिए समाज से जरूरी सामान एकत्रित करने हेतु गूंज संस्थान ने शिविर लगाया। शिविर के माध्यम से घरों में इस्तेमाल किए हुए कपड़े आदि दान किए।

शनिवार को वार्ड नंबर 34 मालवीय नगर दुर्गा मंदिर के निकट  गूंज संस्था ने जरूरतमंदों की मदद के लिए शिविर लगाया।  शिविर  में संस्था के लोगों ने घर में इस्तेमाल किए हुए कपड़े किताबें इत्यादि समान एकत्रित किया।

इस अवसर पर गूंज संस्था की मधु गर्ग ने लोगों से अपील की कि वह अपने आसपास लगने वाले गूंज के शिवरों में जाकर सामान दे जो जरूरतमंद के काम आ सके। बताया कि वह खाने का सामान जो खराब ना हो जैसे दाल चावल आटा आदि भी दे सकते हैं ।

इस अवसर पर मधु गर्ग ,सुमित चौहान, राजेश कोठियाल, अमित जायसवाल, पूजा पोखरियाल, आशा रतूड़ी, आरती जैसवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *