श्रृद्धालुओं के लिए खुले श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री के कपाट
ऋषि टाइम्स न्यूज
उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्व श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री के कपाट श्रृद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। श्री यमुनोत्री के कपाट खुलने की प्रक्रिया में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे।
शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्री गंगोत्री और श्री यमुनोत्री के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए है। गंगोत्री धाम के कपाट सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर और यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर परंपरागत पूर्जा अर्चना के साथ खोले गए।
आज पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नाम से की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमुनोत्री में पूजा अर्चना की। उसके बाद मां यमुना जी की उत्सव डोली को शनि देव की अगुवाई में खरशाली से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा की आज मां यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है।
25 अप्रैल को श्री केदारनाथ एवं 27 अप्रैल को श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का देव भूमि आगमन पर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से पुष्प वर्षा की गई है।