…तो गणेश गोदियाल बन रहे हैं कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून। गणेश गोदियाल कांग्रेस पार्टी की उत्तराखंड इकाई के नए अध्यक्ष हो सकते हैं। मिल रही जानकारी के मुताबिक कांग्रेस हाईकमान उनके नाम पर एकमत है और कभी भी इसका ऐलान हो सकता है।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद गणेश गोदियाल ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से प्रदेश कांग्रेस बगैर अध्यक्ष के चल रही है। इसके अलावा अभी तक कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान भी नहीं कर सकी है।
इसको लेकर जितने मुंह उतनी बातें हो रही हैं। बहरहाल, पार्टी हाईकमान इन दिनों आधा दर्जन राज्यों के लिए नए अध्यक्ष को लेकर चर्चा कर रहा है। पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर चुका है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक गणेश गोदियाल को एक बार फिर से उत्तराखंड कांग्रेस की कमान सौंपने की तैयारी है। हाईकमान उनके नाम पर एकमत है और कभी भी इसका ऐलान हो सकता है।
बताया जा रहा है कि स्वच्छ और ईमानदार छवि गोदियाल के पक्ष में गया। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी कांग्रेस हाईकमान जल्द नाम का ऐलान कर सकती है।