उत्तराखंड

उत्तराखंड कांग्रेस की कमान गणेश गोदियाल को, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत को भी बड़ी जिम्मेदारी

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। दिग्गज नेता गणेश गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा पार्टी ने 2027 के चुनाव के मददेनजर प्रीतम सिंह और डा. हरक सिंह रावत को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मददेनजर संगठन में व्यापक फेरबदल किया है। दिग्गज नेता गणेश गोदियाल को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रीतम सिंह को प्रचार समिति और डा. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंध समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

इसके अलावा पार्टी ने उत्तराखंड में 27 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम का भी ऐलान कर दिया है। इसमें अल्मोड़ा से भूपेंद्र सिंह भोज, बागेश्वर अर्जुन चंद भटट, चमोली में सुरेश डिमरी, चंपावत में चिराग सिंह फर्त्याल, देहरादून शहर में जसविंदर सिंह गोगी, हल्द्वानी शहर में गोविंद सिंह बिष्ट, काशीपुर शहर में अलका पाल, रूद्रपुर शहर में ममता रानी, देवप्रयाग में उत्तम सिंह असवाल, डीडीहाट में मनोहर सिंह टोलिया को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

इसके अलावा हरिद्वार में बालेश्वर सिंह, हरिद्वार शहर में अमन गर्ग, कोटद्वार में विकास नेगी, कोटद्वार शहर में मीना देवी, नैनीताल में राहुल छिमवाल, पछवादून में संजय किशोर, परवादून में मोहित उनियाल, पौड़ी में विनोद सिंह नेगी, पिथौरागढ़ में मुकेश पंत, पुरोला में दिनेश चौहान, रानीखेत में दीपक किरोला, रूड़की में फुरकान अहमद, रूद्रप्रयाग में कुलदीप कंडारी, टिहरी में मुरारी लाल कंडवाल, यूएसनगर में हिमांशु गाबा और उत्तरकाशी में प्रदीप सिंह रावत को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *