उत्तराखंड

गैरसैंण पहुंची सरकार, सोमवार से बजट सत्र

ऋषि टाइम्स न्यूज

गैरसैंण। पांच दिवसीय बजट सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष पूरी तैयारी के साथ भराड़ीसैंण गैरसैंण पहुंच गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल भी भराड़ीसैंण पहुंच चुके हैं।

सोमवार को भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा का पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू हो रहा है। सरकार पूरे लाव लश्कर के साथ गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का गैरसैंण पहुंचने पर स्थानीय विधायक समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

सभी कैबिनेट मंत्री और सत्ता पक्ष के विधायकों का देर शाम तक गैरसैंण पहुंचने का क्रम जारी रहा। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत विपक्ष के अधिकांश विधायक बजट सत्र के लिए भराड़ीसैंण पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम भाजपा विधान मंडल दल की बैठक में प्रतिभाग किया।

विधानसभा की अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी और राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह भी गैरसैंण पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *