इठारना में निः शुल्क नेत्र जांच शिविर दो अगस्त को
ऋषि टाइम्स न्यूज
रानीपोखरी। हंस फाऊंडेशन हॉस्पिटल , बहादराबाद के बैनर तले इठारना में निः शुल्क नेत्र जांच शिविर दो अगस्त को आयोजित किया जा रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
निः शुल्क नेत्र जांच शिविर से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि इठारना गांव में उक्त शिविर दो अगस्त को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इसमें विशेषज्ञ डाक्टर्स आंखों की जांच करेंगे और जरूरी दवा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। जांच में ऑपरेशन की जरूरत महसूस होने ऑपरेशन फ्री होंगे। बताया जा कि निः शुल्क नेत्र शिविर का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड मोबाइल नंबर अवश्य लाएं।

