अन्तेर्राष्ट्रीय

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन

ऋषि टाइम्स न्यूज

नई दिल्ली। देश में आर्थिक सुधारों के पुरोधा रहे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से उम्र से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे थे। 92 वर्षीय सिंह ने एम्स में अंतिम सांस ली।

गुरूवार देर शाम स्वास्थ्य बिगड़ने पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। डाक्टर की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी निधन की सूचना मिलते ही पूरे देश में शोक की लहर फैल गई।

पूर्व पीएम के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से लेकर देश के कई बड़े नेताओं और हस्तियों ने दुख व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने सात दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को देश आर्थिक सुधारों के पुरोधा के रूप में हमेशा याद रखेगा। उन्होंने 1991 में वित्त मंत्री के रूप में देश को बड़े आर्थिक संकट से उभारा था। वो 2004 से 14 तक लगातार दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *