राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में चुनाव की तिथियों का ऐलान

ऋषि टाइम्स न्यूज

देहरादून। चुनाव आयोग ने पश्चित बंगाल समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव की तिथियों को ऐलान कर दिया है। मतगणना/ परिणाम की घोषणा चार मई को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को मीडिया के सम्मुख पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियों का ऐलान किया। इसके मुताबिक तीन राज्यों असम, पुडेचेरी और केरल में चुनाव नौ अप्रैल को होगा। तमिलनाडु में चुनाव 23 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरण 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। सभी राज्यों में मतगणना/ परिणाम चार मई को घोषित होंगे।

उक्त पांच राज्यों में विधान सभा की कुल 824 सीट हैं और 17 करोड़ से अधिक मतदाता है। पत्रकार वार्ता में चुनाव आयोग एसएस संधु और विवेक जोशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *