नशेड़ी बेटों से परेशान मां ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार
ऋषि टाइम्स न्यूज
देहरादून। नशे के आदि हो चुके दो बेटों से हरकत से परेशन विधवा महिला ने जिलाधिकारी से राहत की गुहार लगाई। महिला की पीड़ा को सुनकर डीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए 26 अगस्त को दोनों बेटों को तलब किया है।
सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में भागीरथपुरम, बंजारावाला निवासी विधवा महिला ने जिलाधिकारी सविन बंसल से गुहार लगाई कि एक विधवा गरीब महिला है, उसके दोनो पुत्र, नशे के आदी आदि हैं।
उन्हें मारते-पीटते है एवं हर समय पैसो की मांग करते है। कई बार उन्हें पुलिस एवं पार्षद ने भी समझाया, लेकिन वह सुधरने के बजाये और भी बिगड गये है। उनके पुत्र क्या करते हैं उन्हें नहीं पता है। लेकिन जब वह कभी 2 व 3 दिन में या कभी आधी रात में घर आते है और हर समय अफीम / गांजा / शराब व आदि के नशे में रहते है तो फिर अपनी माँ की पिटाई कभी डंडो से तो कभी हाथ-पैर से करते है व सिर्फ पैसा मांगते रहते है।
अब तो न्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दे दी है। जिलाधिकारी ने महिला की पीड़ा को ध्यान से सुना और तल्काल एक्शन लिया। उन्होंने मामले की जांच कराई। पड़ोसियों ने भी महिला की बात की पुष्टि की। इस मामले में डीएम ने कानूनी जटिल प्रक्रिया को किया अतिक्रमित करते हुए गुंडा एक्ट में वाद दर्ज कर दिया ह।ै जिस पर फास्ट ट्रैक सुनवाई दो दिन बाद है। जिला प्रशासन आम जन का विश्वास भरण पोषण से लेकर प्रताड़ित व शोषण के मामलों पर फास्ट्रेक सुनवाई, निर्णय साक्षात हो रहे हैं।’
दोनो पुत्रों के विरूद्ध गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है। नोटिस के द्वारा दोनों पुत्रों को इत्तला दी गई है कि वे 26.08.2025 को पूर्वान्ह 10.30 बजे न्यायालय में स्वय अथवा द्वारा अधिवक्ता उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत करें। तथा यदि वह निर्दिष्ट समय भीतर कोई स्पष्टीकरण, उत्तर या सूचना नहीं देते तो तद्नुसार फास्ट ट्रैक प्रकरण निर्मित कर दिया जाएगा।

