उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने दिनेश चंद्र मास्टर को दी बड़ी जिम्मेदारी
ऋषि टाइम्स न्यूज
ऋषिकेश। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने संगठन के कार्यों को व्यापकता देने के उददेश्य से दिग्गज नेताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे हैं। दिनेश चंद्र मास्टर को संगठन प्रभारी बनाया गया है।
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा राज्य की राजनीति में तीसरी ताकत के रूप में उभर रहा है। मोर्चा को लोगों का साथ मिल रहा है। ऐसे में मोर्चा की राज्य भर में सक्रियता बढ़ गई है। मोर्चा के प्रमुख बॉबी पंवार ने गत दिनों संगठन की बेहतरी के लिए विभिन्न पदों पर दिग्गज नेताओं को दायित्व सौंपे हैं।
मेयर का चुनाव लड़ चुके दिनेश चंद्र मास्टर को संगठन प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। निकाय चुनाव में मास्टर की पहचान लोगों के बीच लो प्राफाइल और अपने बीच के नेता के रूप में बनी है। मूल निवास और भू-कानून को लेकर भी वो खासे सक्रिय रहे हैं।
संगठन प्रभारी का दायित्व मिलने के बाद दिनेश चंद्र मास्टर ने कहा कि उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चो को लेकर लोगों में खासा उत्साह है। मोर्चा ठेठ स्थानीय मुददों, सवालों की पैरवी करता है। लोगों की दुख दर्द में भागीदार है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम लोगों के साथ पिछले 25 सालों से छल कपट हो रहा है। लोग इसे अच्छे से जान चुके हैं और छल कपट करने वालों को सबक सीखाने के लिए तैयार हैं।