उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीता चम्पावत उपचुनाव

चम्पावत। चम्पावत विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड 54 हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की। उत्तराखंड राज्य में उपुचनावों मे जीत-हार को ये सबसे बड़ा अंतर है।

चम्पावत विधानसभा उपचुनाव के नतीजे से भले ही विधानसभा में भाजपा के स्कोर में कोई बढ़त न हुई हो और नहीं कांग्रेस का स्कोर में कोई कमी। हां, पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री बने रहने की आर्हता प्राप्त कर ली है।

बहरहाल, भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी ने उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को एकतरफा मुकाबले में 54121 मतों के भारी अंतर से हराया। धामी को 57 हजार से अधिक मत मिले। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को तीन हजार से अधिक मत मिले।

कुल मिलाकर चम्पावत उपचुनाव पूरी तरह से एकतरफा रहा। कांग्रेस दूर-दूर तक मुकाबले में नहीं दिखी। अभी तक राज्य में मुख्यमंत्री पद पर रहते लड़े गए उपचुनाव में जीत-हार का ये सबसे बड़ा अंतर है।

2012 का मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, 2014 में हरीश रावत को बड़े अंतर से जीत मिली थी। 2002 में नारायण दत्त तिवारी और 2007 में भुवन चंद्र खंडूड़ी ने भी मुख्यमंत्री रहते हुए उपचुनाव लड़कर जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *