शिक्षा

गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल ढालवाला में बाल सरकार का गठन

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। नन्हें छात्र/छात्राओं को संसदीय परंपराओं से अवगत कराने के उददेश्य से गवर्नमेंट मॉडल प्राइमरी स्कूल, ढालवाला में मतदान प्रक्रिया से बाल सरकार का गठन किया गया।

शनिवार को गवर्नमंेट मॉडल प्राइमरी स्कूल, ढालवाला में प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्डियाल और अन्य शिक्षक/ शिक्षिकाओं की देखरेख में बाल संसद के गठन की प्रक्रिया शुरू की गई। नन्हें छात्र/छात्राओं को संसदीय परंपराओं से अवगत कराने के उददेश्य से चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से बाल सरकार का गठन किया गया।

इसके छात्र/छात्राओं ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन किया। रिटर्निंग ऑफिसर से लेकर मतदान स्थल पर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी की भूमिका छात्र/छात्राओं ने निभाई। छात्र/छात्राओं ने मतदान किया और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया गया।

विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे छात्र/छात्राओं ने प्रचार के माध्यम से मतदाताओं से वोट मांगे। इस दौरान उन्हें चुनाव आचार संहिता के बारे में बताया गया। मतदान ईवीएम के प्रारूप पर किया गया। मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था भी छात्र/छात्राओं ने सुरक्षा कर्मी के रूप में की।

बहरहाल, अध्यक्ष पद पर सफरोज विजयी रहे। उन्होंने सीधे मुकाबले में दीपांशु को 45 मतदों से हराया। सफरोज को 101 और दीपांशु को 46 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर रोशनी विजयी रही। रोशनी ने आरूषी को 61 मतों से हराया। रोशनी को 109 और आरूषी को 48 मत मिले। विद्या संस्कृति मंत्री, दीपांशु खेल मंत्री, खुशबुन को स्वास्थ्य मंत्री चुना गया।

रूकमणि को पेयजल मंत्री, लव को उद्यान और निशा को खोया पाया मंत्री चुना गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती पुनीता झल्डियाल, श्रीमती अनुपमा बडोला, विनोद प्रसाद नौटियाल, श्रीमती मंजू शर्मा, कसूरी असवाल, मंजू कुड़ियाल, सुषमा बहुगुणा, डीएलएड प्रशिक्षु मनीषा गंगवाल, शिवानी, मनीषा राणा, तनु वर्मा, सौरव जोशी, सौरव कैंतुरा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *