कांग्रेस की सरकार बनते ही समाप्त किया जाएगा देवस्थानम एक्ट
देहरादून। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही देवस्थानम एक्ट को समाप्त कर दिया जाएगा। ये एक्ट तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारियों के हितों के खिलाफ है और ऐसा कर भाजपा मंदिरों का राजनीतिकरण करना चाहती है।
ये कहना है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का। मीडिया से बाचतीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारियों के साथ खड़ी है। पार्टी देवस्थानम एक्ट को लेकर उनकी भावनाओं की हर स्तर पर कद्र करती है। देवस्थानम एक्ट के खिलाफ उनकी आवाज को दबाने के भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की कड़ें शब्दों में निंदा करती है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे में तीर्थ पुरोहितों द्वारा दिखाए गए धैर्य की सराहना की। कहा कि भाजपा ने तीर्थ पुरोहितों के धैर्य की भी कद्र नहीं की। देश लोग ये सब कुछ देख रहे हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने दोहराया कि 2022 में पार्टी की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में देवस्थानम एक्ट को समाप्त कर दिया जाएगा।