देवस्थानाम एक्टः वार्ता को सीएम ने दिया न्योता
ऋषिकेश। देवस्थानम एक्ट पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम तीर्थ पुरोहित हक हकूकधारी महापंचायत को वार्ता के लिए आमंत्रित किया है। 11 सितंबर को प्रस्तावित वार्ता से पहले महापंचायत ने मांग दोहराते हुए कहा कि देवस्थानम एक्ट समाप्त हो और चारधाम यात्रा तत्काल शुरू की जाए।
सीएम कार्यालय से देवस्थानम एक्ट पर वार्ता के लिए महापंचायत को आमंत्रित किया गया है। सीएम के इस न्योते को महापंचायत ने खुले मन से स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया मांग देवस्थानम एक्ट को समाप्त करने की है।
सीएम से वार्ता में इस मांग को रखेंगे। इससे कम कुछ भी स्वीकार नहीं होगा। ऋषिकेश में हुई बैठक में महापंचायत के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि सरकार को जल्द से जल्द चारधाम यात्रा शुरू करनी चाहिए।
बैठक में महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कांत कोटियाल, महामंत्री हरीश डिमरी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण जुगडाण, युवा महापंचायत के अध्यक्ष प्रशांत भटट, सुरेश उनियाल, दुर्गा प्रसाद भटट, संजीव सेमवाल, अखिलेश कोटियाल, श्याम लाल पंचपुरी, वेद प्रकाश तिवारी, अजय बंदोलिया, नवरत्न दास आदि मौजूद थे।