हेलीकॉप्टर हादसे में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच की मौत
ऋषि टाइम्स न्यूज
मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार समेत पांच लोगों की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। हादसा बारामती में लैंडिंग के दौरान हुआ है।
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा एक विमान बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग की कोशिश करते वक्त क्रैश हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत हो गई है.
बताया जा रहा है कि अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती जा रहे थे। अभी तक यहा साफ नहीं हो पाया है कि विमान ने क्रैश लैंडिंग की या कोई तकनीकी खराबी चलते ये हादसा हुआ है। घटना के बाद प्राइवेट चार्टर्ड विमान पूरी तरह से जल गया है। हादसे से महाराष्ट्र में शोक की लहर है।

