ऋषिकेश

सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला संपन्न

ऋषि टाइम्स न्यूज

मुनिकीरेती। सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला संपन्न हो गया। पर्यावरण संरक्षण एवं जीरो वेस्ट थीम पर आधारित मेला स्वच्छता का संदेश देने में सफल रहा।

नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला और क्रेजी फैडरेशन के संयुक्त तत्वावधान के आयोजित सात दिवसीय क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला अगले साल और अच्छा संदेश के साथ संपन्न हो गया। गुरूवार शाम राज्य के वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेले के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। उन्होंने भजन संध्या का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ करते हुए मुनिकीरेती/ढालवाला की बेहतरी को अपनी प्राथमिकता बताया।

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने नगर के विकास के लिए हो रहे कार्यों को उपस्थिति जन समूह के बीच रखा। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। नकारात्मक बातों/विचार से मुक्त होना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की हो रही आर्थिक और सामाजिक प्रगति की बात लोगों को बताई।

पालिकाध्यक्ष श्रीमती नीलम बिजल्वाण में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, राज्य मंत्री राम सुंदर नौटियाल, भाजपा के प्रदेश मंत्री नलिन भटट का कार्यक्रम में स्वागत किया। इससे पूर्व मेले के तहत आयोजित खेल, संस्कृति से संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य/प्रदर्शन करने वाली क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

इसमंे भेष-भूषा में दीप शिखा ने प्रथम, अंबिका रावत ने द्वितीय और मीना मदवाण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों को सम्मानित किया। इसके मेहंदी, रंगोली, एकल नृत्य, एकल गायन, समूह नृत्य, समूह गायन मंे प्रथम तीन स्थानों पर रहे शिक्षण संस्थाओं/ छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसमें अलावा स्व. जगदीश चंद्र डिमरी स्मृति कबडडी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। स्व. पूर्णानंद पांथरी वॉलीबाल प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया।

इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में शूरवीर सिंह चौहान, जीरा वेस्ट हाउस के लिए महेश मैठाणी, प्लास्टिक के खिलाफ अभियान थैला नही ंतो सामान नहीं दुकानदार कृष्णा कोठारी, वंदना रमोला, उमा कंडारी, सागर, पूनम बिष्ट को सम्मानित किया गया। किशोर खिलाड़ी यश रावत, सार्थक सेमवाल, मयंक पांथरी, वर्णिका कोटियाल, प्रज्ञा जोशी को सम्मानित किया गया।

पुरस्कार वितरण के बाद एक शाम खाटू वाले के नाम कार्यक्रम शुरू हुई। शुभम खुराना और भविष्य सिकरी की प्रस्तुतियों ने लोगों को भाव विभोर किया। इस मौके पर हिमांशु बिजल्वाण, चंद्रवीर पोखरियाल, क्रेजी फैडरेशन के अध्यक्ष मनीष डिमरी, राफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र नेगी, लोक गायक विनोद बिजल्वाण, एडवोकेट रमाबल्लभ भटट, अशोक क्रेजी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, भगवती काला, मनोज मलासी, सम्राट पंवार, मधु रावत, रामकृष्ण पोखरियाल, कृष्णमूर्ति कंडवाल, संतोष पांथरी, पुष्पा ध्यानी, सुजीत कुड़ियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *